रांची के RIMS में इलाजरत लालू की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

7/6/2020 12:54:06 PM

 

रांची: रांची के रिम्स में इलाजरत राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि अधिक दवा के कारण साइड इफेक्ट हो गया है।

हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है. उन्हें लगातार पैरों में सूजन की समस्या आ रही है। यह सूजन अधिक दवाई लेने के कारण हो रही है। वहीं राजद अध्यक्ष का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है।

बता दें कि लालू यादव पहले से डायबिटीज, दिल की बीमारी जेसी कई बीमारियों से ग्रसित हैं। उनकी किडनी 50 फीसदी ही काम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static