झारखंड के नए मुख्य सचिव बने एल खियांग्ते झा, सुखदेव सिंह का लिया स्थान

Thursday, Dec 07, 2023-11:48 AM (IST)

रांचीः झारखंड के वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एल खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, खियांग्ते ने सुखदेव सिंह का स्थान लिया है। सिंह को श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का महानिदेशक बनाया गया है। खियांग्ते 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे, जो इससे पहले लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के अलावा वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में अचानक उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static