खूंटीः पुलिस ने अफीम के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

4/24/2021 4:08:16 PM

 

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिला पुलिस ने अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चतरा जिले का अफीम कारोबारी अफीम खरीदने के लिए पतराटोली से आगे भंडरा मोड़ के पास आया हुआ है और उसे अफीम बेचने के लिए क्षेत्र के स्थानीय कारोबारी आए हुए है।

सूत्रों ने बताया कि इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कारर्वाई करते हुए जसवंत दांगी, निवारण टूटी, गोगा प्रधान, सिनु नाग और कांता मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के क्रम में इनके पास से दो प्लास्टिक में रखा एक किलो 200 ग्राम अफीम और एक लाख 81 हजार 500 रुपए बरामद किए गए। तस्करों के पास से चार मोबाइल और दो मोटरसाईिकल भी बरामद किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static