Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये विशेष दान, पैसों की नहीं होगी कमी; भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
Wednesday, Nov 05, 2025-12:56 PM (IST)
Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन दान-स्नान करने वालों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही देव दिवाली का भी पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि देव दिवाली पर देव लेक से देवी-देवता धरती पर दिवाली मनाने काशी के घाट आते हैं। इस दिन लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की पूजा का भी विधान है।
इन चीजों को दान करने से मिलता है भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गेहूं, चावल, दाल, आटा या चीनी का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने वाले व्यक्ति के घर का अन्न भंडार हमेशा भरा रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना भी शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के पास किसी मंदिर पर या घाट पर दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के अंधकार से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा तिल, गुड़ और घी का दान करना भी शुभ होता है। गर्म कपड़ों या कंबल का दान करना ज्यादा अच्छा रहता है। कहते हैं कि इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पैसों की कमी नहीं होने देते।
दान करने से सभी पापों का होता है नाश
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से सभी पापों का नाश होता है और धन-धान्य, सुख-संपदा तथा ईश्वर की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन दान करने से पहले कुछ नियमों का पालन भी करना होता है। पहले कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करें। अगर आप नदी में स्नान नहीं कर पाए तो घर में मौजूद गंगाजल या यमुना जल को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। इससे पवित्र नदियों में स्नान करने जितना ही पुण्य मिलेगा। इसके बाद सच्चे भाव से दान करने का संकल्प लें और पूरी इच्छा से दान करें।

