Jharkhand Weather: मौसम विभाग का बड़ा Alert, झारखंड के इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Thursday, Jun 12, 2025-09:19 AM (IST)

Jharkhand Weather Update: झारखंड के विभिन्न जिलों में 12 जून से 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाक़ों में और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
जानें कहां कितना रहा तापमान
वहीं राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 41.6 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.9°C दर्ज किया गया। रांची में 33.5 डिग्री, जमशेदपुर में 35.5, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।