सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की हुई घोषणा

10/16/2021 5:07:54 PM

रांचीः उत्तरप्रदेश के झांसी में 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए हॉकी झारखंड की महिला टीम की आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में घोषणा कर दी गई। कोच, मैनेजर सहित कुल 20 सदस्यों की यह टीम झांसी के लिए रवाना होगी।

25 सितंबर से सिमडेगा में अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण के बाद आज हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, टीम की प्रशिक्षक बिगन सोय, हॉकी कोच प्रतिमा बारवा एवं तारिणी कुमारी के द्वारा 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई।

झारखंड टीम इस प्रकार है- अंजलि बिंझिया, सीतामणी टोपनो, बिनीता तिर्की, रीमा बखला, सुभाषी हेमरोम, सिमता मिंज, अनिमा तिरू, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, रोशनी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग, मरियम सोरेंग, समी बड़ा, अंजु केरकेट्टा, नीतू कुमारी, सोनमती कुमारी, दिप्ती टोप्पो तथा कोच बिगन सोय एवम मैनेजर मनोज प्रधान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static