63वें सुब्रतो कप टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने हासिल की शानदार जीत, CM हेमंत ने दी बधाई

Wednesday, Aug 14, 2024-12:19 PM (IST)

Ranchi: 63 वें अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड की टीम ने बांग्लादेश को हराकर जीत हासिल की।  

बता दें कि 63 वें अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता दिल्ली के डॉ आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इस दौरान झारखंड की टीम ने बांग्लादेश को 4-1 के अंतर से हराया। झारखंड की टीम की ओर से संजना उरांव ने 2 गोल, उर्वशी कुमारी और बबीता कुमारी ने एक- एक गोल किया। वहीं, मुकाबले में बांग्लादेश ने केवल एक गोल किया।

झारखंड की टीम द्वारा शानदार जीत हासिल करने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "अद्भुत।  झारखंड की युवा महिला टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। सुब्रतो कप अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश को 4-1 के स्कोर से पराजित कर दिया। इस शानदार जीत के साथ, उन्होंने चैंपियनशिप का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। यह उपलब्धि झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। इन युवा खिलाड़ियों की सफलता पर हम सभी को गर्व है।"


बता दें कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में चैंपियन बच्चियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह में चैंपियंस को राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन संयुक्त रूप से सम्मानित करेंगे।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static