रांची में आज होगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष कमेटी ‘झामुमो केंद्रीय समिति'' की विस्तारित बैठक

Tuesday, Jul 04, 2023-11:57 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष कमेटी‘झामुमो केंद्रीय समिति'की विस्तारित बैठक 4 जुलाई को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में रांची के सोहराई भवन में होगी।

बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक और केंद्रीय समिति के पदाधिकारी भाग लेंगे। विस्तारित बैठक होने की वजह से झारखंड के सभी 24 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव भी इसमें शिरकत करेंगे। झारखंड के अलावा झामुमो के बिहार, प. बंगाल और ओडिशा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static