Jharkhand Mausam: झारखंड में सर्दी की मार, सुबह कोहरा और रात में कंपकंपाती ठंड; 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
Sunday, Jan 04, 2026-06:53 PM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड वासी मौसम की मार झेल रहे हैं। राज्य में सुबह कोहरा और रात में कंपकंपाती ठंड देखने को मिल रही है। सुबह के समय ठंड और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है, जबकि रात में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के अनुसार गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉडर् किया गया। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक राज्य के 11 जिलों- गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए येलो अलटर् जारी किया है। खासकर 4 जनवरी को उत्तरी झारखंड में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे द्दश्यता कम रहने और सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट के उपयोग की सलाह दी है। साथ ही किसानों को बढ़ती ठंड और नमी को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने को कहा गया है। आम लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अतिरिक्त सतकर्ता बरतने की आवश्यकता है।

