Jharkhand: कमबख्त इश्क ! 3 बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग हुई फरार, पति का हाल बेहाल; जानें पूरा मामला
Tuesday, Nov 04, 2025-12:25 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई। महिला घर से नगदी भी समेट ले गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सारीं सीमाओं को लांघकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव का है। महिला ने अपने बच्चों, पति और समाज की परवाह किए बिना प्रेमी संग भागने का फैसला कर लिया। पति काम पर बाहर गया हुआ था। घर लौटने पर जब पत्नी नहीं दिखाई दी तो पता चला कि वह गांव के एक युवक नंदकुली चौधरी के साथ भाग गई है।
इस घटना के बाद पीड़ित पति ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी तीन छोटे बच्चों को छोड़कर चली गई है। इसके अलावा वह घर से करीब 30 हजार रुपये नकद और कुछ कीमती सामान भी लेकर गई। फिलहाल पुलिस महिला की छानबीन में जुट गई है। उनका आरोप है कि पत्नी ने न केवल विश्वासघात किया, बल्कि अपने ही बच्चों को संकट में डालकर अमानवीय कृत्य किया है। गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और हैरानी का माहौल है। बुजुर्गों और महिलाओं का कहना है कि यह समाज में गिरते नैतिक मूल्यों का संकेत है।

