10 दलों के तीसरा मोर्चा जनमत ने जारी किया घोषणा पत्र, युवाओं को लुभाने के लिए यूथ मेनिफेस्टो का रोडमैप किया जारी

Monday, Oct 14, 2024-10:42 AM (IST)

रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में 10 पार्टियों के साझा संगठन जनमत के द्वारा राज्य में तीसरा विकल्प देने की कोशिश हो रही है और इसी प्रयास में आज जनमत ने अपना घोषणा पत्र यूथ मेनिफेस्टो, झारखण्ड विजन 2050 का रोडमैप जारी किया।

जनमत के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि ये केवल हमारा संकल्प पत्र नहीं है बल्कि ये झारखंड के 2050 तक के झारखंड के विकास का रोड मैप है। उन्होंने कहा कि जनमत प्रदेश की सभी 81 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।  बता दें कि पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में झारखंड बम आगामी 2024 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने की कोशिश की गई है।

बता दें कि झारखंड में 2 से 3 चरण में चुनाव कराया जा सकता है। आयोग चुनाव की तिथियों का निर्धारण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कर रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 नवंबर को भाई दूज और 7 व 8 नवंबर को छठ महापर्व है, जबकि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और गुरु नानक जयंती दोनों हैं। आयोग उक्त सभी तिथियों के मद्देनजर चुनाव की तिथियां निर्धारित कर रहा है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जायेगी। इसके बाद राज्य सरकार कोई भी नयी योजना शुरू नहीं कर सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static