Jamshedpur west Vidhan Sabha: जमशेदपुर पश्चिम सीट पर सरयू राय देंगे कांग्रेस को कड़ी टक्कर ।। vidhansabha seat 2024

Saturday, Oct 26, 2024-05:13 PM (IST)

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट झारखंड की बेहद हॉट सीट मानी जाती है। ये इलाका स्टील इंडस्ट्री के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। देश के मशहूर उद्योगपति जमशेदजी टाटा ने इस इलाके को बसाया था। वहीं जमशेदपुर के सबसे दिग्गज नेता माने जाने वाले सरयू राय की ये परंपरागत सीट रही है। 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर सरयू राय ने चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन 2009 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट बन्ना गुप्ता ने यहां बाजी पलट दी थी। बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को मात देकर सबको चौंका दिया था। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिम सीट पर भगवा परचम लहरा दिया था। भगवा परचम लहरा दिया था।


साथ ही बन्ना गुप्ता से मिली हार का बदला भी चुका दिया था, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ा था और मौका मिलते ही फिर से बन्ना गुप्ता यहां से विधायक चुने गए। बन्ना गुप्ता को हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री मिलने का भी मौका मिला। वहीं इस बार सरयू राय जेडीयू कैंडिडेट के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं। सरयू राय को बीजेपी और आजसू का भी समर्थन हासिल है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
जमशेदपुर पश्चिम सीट पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट बन्ना गुप्ता ने जीत हासिल की थी। बन्ना गुप्ता 96 हजार सात सौ 78 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट देवेंद्र नाथ सिंह 74 हजार एक सौ 95 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो मजलिस कैंडिडेट रियाज शरीफ ने आठ हजार पांच वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम सीट से बीजेपी कैंडिडेट सरयू राय ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट सरयू राय ने 95हजार 346 वोट हासिल किया। वहीं कांग्रेस  कैंडिडेट बन्ना गुप्ता ने 84 हजार 829 वोट हासिल किया। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट सरयू राय ने 10हजार 517 वोट से कांग्रेस कैंडिडेट बन्ना गुप्ता को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं जेएमएम कैंडिडेट उपेंद्र सिंह, 2 हजार 899 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस कैंडिडेट बन्ना गुप्ता ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट बन्ना गुप्ता को 55हजार 638 वोट मिला था। इस तरह से कांग्रेस कैंडिडेट बन्ना गुप्ता ने बीजेपी के दिग्गज कैंडिडेट सरयू राय को तीन हजार 297 वोटों से शिकस्त दे दी। वहीं जेएमएम कैंडिडेट मोहन कर्मकार 8हजार दो वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

कांग्रेस कैंडिडेट के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जमशेदपुर पश्चिमी सीट से एक बार फिर से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वहीं इस सीट पर सरयू राय जैसे दिग्गज नेता के चुनाव लड़ने से एक बार फिर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static