जमशेदपुरः रेलवे ट्रैक पर मिला देवघर के BDO का शव, जांच में जुटी पुलिस

7/14/2020 1:17:00 PM

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक से देवघर जिले के पालाजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेंद्र तिवारी का शव बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर रविवार शाम जुगसलाई के दुखु मार्केट के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान सोमवार को देवघर जिले के पालाजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेंद्र तिवारी के रूप में की गई।

इसके बाद पुलिस ने मृत बीडीओ के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static