"नेतागिरी छोड़ समाधान का हिस्सा बनें, सिर्फ बयानबाजी न करें", इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

Tuesday, Mar 25, 2025-08:46 AM (IST)

Jharkhand Politics: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने आज कहा कि मरांडी जी सिर्फ सस्ती राजनीति करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुद्दढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'व्यवस्था बदलने में समय लगता है। हमने पूर्व में चल रही 108 सेवा को सुधारने के लिए इसे नई और सक्षम एजेंसी को सौंपा है। अब सेवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। 

डॉ. अंसारी ने मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हर मुद्दे पर राजनीति करना उनकी पुरानी आदत है। अगर उन्हें वास्तव में स्वास्थ्य सेवाओं की चिंता है, तो सिर्फ बयानबाजी करने के बजाय हमसे वार्ता करें। नेतागिरी छोड़कर समाधान का हिस्सा बनें। मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर रही है। वेतन और सेवा शर्तों में सुधार किया गया है। कोई भी कर्मचारी परेशान नहीं है। डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और बाबूलाल मरांडी के बयान से विकास कार्य रुकने वाला नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static