राहुल गांधी के जज्बे, जुनून और संघर्ष के कारण जनता का उन पर पूरा विश्वास: डॉ. इरफान अंसारी
Sunday, Aug 24, 2025-06:17 PM (IST)

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान मुझे राहुल गांधी के साथ काफ़ी समय बिताने, नजदीक से उन्हें देखने और सीखने का अवसर मिला, जिसने मन को गहराई तक छू लिया।
डॉ. अंसारी ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की मेहनत, संघर्ष और समर्पण वास्तव में अद्वितीय है। वे दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं और हर समस्या को नजदीक से समझने और उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करते हैं। उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान तक नहीं दिखता, बल्कि एक अछ्वुत ऊर्जा और जज्बे की झलक मिलती है, जो यह संदेश देता है कि असली संतोष लोगों की सेवा में ही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जज्बे, जुनून और संघर्ष के कारण जनता का उन पर पूरा विश्वास है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि ऐसे नेता किसी समाज के लिए वरदान होते हैं, जो न सिर्फ जनता के दर्द को समझते हैं बल्कि उसके समाधान के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं। राहुल गांधी का यह समर्पण और उनकी निष्ठा आने वाले समय में लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी और बदलाव की नई सुबह का रास्ता खुलेगा।