सांसद धीरज साहू के आवास पर इनकम टैक्स का छापा, एक साथ 5 जगहों पर हो रही जांच
Wednesday, Dec 06, 2023-05:03 PM (IST)

रांची: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पांच व्यावसायिक और आवासीय स्थान पर इनकम टैक्स की टीम आज सुबह से सर्वे कर रही है। टीम आवश्यक कागजातों की जांच भी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक लोहरदगा में साहू परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है, लेकिन मुख्य द्वार को बंद कर एक-एक कागजात की जांच की जा रही है। बता दें कि इनकम टैक्स ओडिशा की टीम सर्वे के लिए आज सुबह लोहरदगा पहुंची थी। लोहरदगा के साथ-साथ रांची और ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में भी इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ सर्वे शुरू किया है।