अगर हेमंत सोरेन के दिल में थोड़ा सा स्वाभिमान है तो इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाएं: बाबूलाल मरांडी

Sunday, Oct 27, 2024-06:47 PM (IST)

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 27 अक्टूबर को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपने ‘मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बातें बताई है। इस क्रम में 2 महापुरुषों का जिक्र किया है। दोनों महापुरुषों की 150वीं जयंती शुरू हो रही है। इसमें एक सरदार वल्लभभाई पटेल और दूसरे भगवान बिरसा मुंडा हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उस दिन दिवाली भी है। इस बार सरदार पटेल की जयंती को और धूमधाम से मनाना है। मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। उनकी भी 150वीं जयंती प्रारंभ हो रही है। उसको भी पूरा देश में धूमधाम से मनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में आज की जो जरूरत भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने की है, ताकि झारखंड को हम सब बचा सकें। आज झारखंड जिन लोगों के हाथों में है, दलाल और बिचौलियों के हाथ में झारखंड फंस चुका है। ये लोग सब कुछ लूटने में लगे हुए हैं। झारखंड को लुटेरों से, दलालों से, बिचौलियों से बचने के लिए यह चुनाव है। झारखंड की तमाम जनता से यही अपील करते हैं, निवेदन करते कि झारखंड को बचाने के लिए वे भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है।

मरांडी ने कहा कि यह तो बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन लाचार और विवश हैं। वोट की खातिर वे किसी भी हद तक गिर सकते हैं। पार्टी भले अलग हो, लेकिन सीता सोरेन उनकी भाभी है। उनके आंदोलनकारी भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी है। झारखंड की एक महिला भी है। सीता सोरेन के बारे में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी इस घटिया शब्द का उपयोग करते हैं। उस शब्द का हम प्रयोग नहीं कर सकते। अगर हेमंत सोरेन के दिल में थोड़ा सा भी स्वाभिमान है, तो इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। जो एक महिला के बारे में, आंदोलनकारी की पत्नी और शिबू सोरेन की बहू और उनकी भाभी के बारे में इतने घटिया शब्द का प्रयोग करते हैं और इसके बाद भी हेमंत सोरेन चुप हैं और उनको मंत्रिमंडल से भी नहीं हटा रहे तो सोच सकते हैं कि उनसे झारखंड की मां- बहनों की रक्षा कैसे हो सकती है। झारखंड की जनता झारखंड की मां बहन इसको अच्छी तरह से देख रही है। हेमंत सोरेन को अब तो कम से कम जाग जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static