"अगर विधानसभा चुनाव तक चंपई सोरेन CM बने रहते तो हेमंत सोरेन को क्या दिक्कत थी", सीता सोरेन का सवाल

7/5/2024 5:10:24 PM

रांची: भाजपा नेत्री और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन झामुमो के पुराने नेता हैं और कोल्हान में टाइगर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि कोल्हान टाइगर चंपई को झामुमो ने चुप करा दिया है।

सीता सोरेन ने आगे कहा कि जब 3-4 महीने बाद चुनाव होने हैं तो ऐसा क्या था कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कोल्हान टाइगर के नाम से जाने वाले चम्पई सोरेन को पद से हटा दिया। सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो सरकार के समय न तो लोगों को पानी मिल रहा है न कोई दूसरी सुविधा। झामुमो बस चेहरा बदलने और सरकार बदलने का खेल कर रही है।

सीता सोरेन ने कहा कि ये लोग जिनको जब चाहें उन्हें मुख्यमंत्री की सीट पर बैठा सकते हैं और इस सीट से उतार भी सकते हैं। सीता सोरेन ने कहा कि अगर चंपई सोरेन 3-4 महीने और मुख्यमंत्री रहते तो इन लोगों को क्या दिक्कत थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static