भीषण सड़क हादसा: अचानक बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, 2 मजदूरों की मौत, 8 घायल

10/31/2022 2:46:44 PM

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया है, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 8 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 महिला समेत 8 मजदूर घायल 
मामला जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुख्य मार्ग का है। यहां एक ट्रैक्टर में सवार होकर कई सारे मजदूर बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और पलट गया। मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 महिला समेत 8 मजदूर घायल होने की खबर है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, चालक घायल मजदूर से भरी ट्रॉली घटनास्थल पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static