Gold Price Today Jharkhand: रांची में सोने ने लगाई छलांग तो चांदी फिसली, यहां देखें बोकारो, जमशेदपुर और देवघर में आज के भाव

Wednesday, Feb 04, 2026-11:35 AM (IST)

Gold Price Today Jharkhand: अगर आप सोने या चांदी के गहने बनवाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा रेट जरूर देख लें। सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में सही जानकारी के बिना खरीदारी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

रांची में आज के रेट

आज रांची में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,40,600 रुपये
24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,47,630 रुपये
चांदी प्रति किलो 2,80,000 रुपये

वहीं, मंगलवार को चांदी का भाव 3,00,000 रुपये प्रति किलो था। यानी आज चांदी की कीमत में 20,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

सोना हुआ महंगा

रांची में सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज बढ़कर 1,40,600 रुपये हो गया है। यानी 200 रुपये की तेजी। वहीं 24 कैरेट सोना कल 1,47,420 रुपये था, जो आज 1,47,630 रुपये पहुंच गया है। इसमें 210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

झारखंड के अन्य शहरों में भाव

बोकारो:

22 कैरेट सोना – 1,45,600 रुपये

24 कैरेट सोना – 1,53,300 रुपये

चांदी – 2,75,000 रुपये प्रति किलो

जमशेदपुर:

22 कैरेट सोना – 1,41,100 रुपये

24 कैरेट सोना – 1,54,040 रुपये

चांदी – 2,67,480 रुपये प्रति किलो

देवघर:

22 कैरेट सोना – 1,40,782 रुपये

24 कैरेट सोना – 1,53,580 रुपये

चांदी – 2,67,480 रुपये प्रति किलो


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static