Ghost Village: झारखंड के इस गांव में होती है भूतों की पूजा, हर घर के सामने बनी है पूर्वजों की समाधि

Monday, Feb 03, 2025-04:54 PM (IST)

Ghost Village: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, राजधानी रांची से करीब 50 KM की दूरी पर स्थित एक भूत गांव (Ghost Village) है। इस भूत गांव में केवल आदिवासी समुदाय के लोग ही रहते हैं।

PunjabKesari

यहां के आदिवासी पूर्वजों को कहा जाता है भूत 

जानकारी के मुताबित इस गांव में हर घर के सामने कब्र है। ये कब्रें उनके पूर्वजों की हैं, जिसे यहां के लोग भूत बोलते हैं। यहां के आदिवासी ग्रामीण अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं यानी कब्र की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं यहां के लोग दिन की शुरुआत पूर्वजों की पूजा से करते हैं। ये लोग पूर्वज को भगवान के जैसा मानते हैं।

PunjabKesari

यहां के आदिवासी पूर्वजों को भूत कहते हैं। जब इस गांव में किसी की भी शादी होती है तो सबसे पहले भूत की पूजा होती है, यानी कब्र की पूजा की जाती है।

PunjabKesari

इसके बाद पूर्वजों का आशीर्वाद लिया जाता है। फिर ही शादी की कोई रस्म शुरू की जाती है। यहां तक कि शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल आती है तो सबसे पहले वह कब्र की पूजा करती है। उसके बाद ही किसी और चीज की पूजा और रस्म होती है।

PunjabKesari

यहां के लोग मानते हैं कि इस गांव में भूतों के आशीर्वाद के बिना कोई शुभ कार्य नहीं होता।

PunjabKesari

"पूर्वजों की पूजा के कारण ही यहां हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली है"

मामले में गांव के मुखिया का कहना है कि यह पूर्वजों का आशीर्वाद है कि यह गांव सुरक्षित है। हम लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। गांव में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी हम पूरी श्रद्धा के साथ इस परंपरा का पालन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि पूर्वज खुश होंगे तभी सुख समृद्धि आएगी। पूर्वजों की पूजा के कारण ही यहां हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का माहौल है।

PunjabKesari

मुखिया का कहना है कि उनके गांव में पहले कोई लड़की नहीं देना चाहता था। कोई यहां शादी नहीं करना चाहता था क्योंकि उन्हें लगता था कि गांव भूतिया है, लेकिन जब उन्हें यह समझाया गया कि यह सिर्फ नाम है जो 100 साल पहले अंग्रेज देकर गए थे। तब जाकर लोग यहां अपनी लड़कियों की शादी करने लगे। वरना पहले तो कई बार ऐसा हुआ कि शादी करने के बाद महिलाएं अपने मायके लौट गई हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static