झारखंड में Covid-19 की मौजूदा लहर में एक व्यक्ति की मौत,  RIMS में चल रहा था इलाज

Wednesday, Jun 11, 2025-08:48 AM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कोविड-19 से पीड़ित 44 वर्षीय एक व्यक्ति मौत हो गई, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। 

वर्तमान में राज्य में 6 कोरोना संक्रमित मरीज

रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने  बताया, "मरीज कई बीमारियों से पीड़ित था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी था।" स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में इस साल कोविड का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static