CM हेमंत से गौतम अदाणी ने की मुलाकात, कई विषयों पर की चर्चा
Saturday, Mar 29, 2025-11:05 AM (IST)

रांची: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बीते शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार अदाणी बीते शुक्रवार शाम रांची में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। सोरेन के साथ उनकी मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली। बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई। पिछले वर्ष नवंबर में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अदाणी की सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात है। वहीं, गौतम अदाणी और हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद राजनीति सियासत तेज हो गई है।
राजनीतिक दृष्टिकोण से हेमंत सोरेन और गौतम अदाणी की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। अदाणी समूह के चेयरमैन पहली बार औपचारिक रूप से हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए रांची पहुंचे हैं।