CM हेमंत से छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की औपचारिक मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा
Thursday, Mar 20, 2025-05:24 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने औपचारिक मुलाकात की।
सिंह देव ने मुख्यमंत्री सोरेन से इस दौरान विभिन्न विषयों और मुद्दों पर चर्चा की। खासकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजनीतिक स्थिति से भी सोरेन को अवगत कराया। इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह एवं विधायक सोनाराम सिंकु भी मौजूद थे।