गुमला में घर में गैस रिसाव से लगी आग, बुरी तरह झुलसे पति-पत्नी; अस्पताल में भर्ती
Saturday, May 17, 2025-03:39 PM (IST)

गुमला: झारखंड के गुमला में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक घर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। वहीं इस घटना में दंपति बुरी तरह झुलस गए।
रसोई में खाना बनाते हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुरदुरिया गांव की है। घायल लोगों की पहचान 58 वर्षीय रंथू उरांव और उनकी पत्नी 48 वर्षीय गौरी उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में गैस का लीकेज हो रहा था, दंपति जब सुबह रसोई में खाना बनाने के लिए गए और गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई तो आग भड़क गई। जिससे आग फैल गई और दोनों पति -पत्नी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।