सट्टे के पैसे के लिए दोस्त ने दी नाबालिग को दर्दनाक मौत, पहले किया अगवा फिर गला दबाकर की हत्या

Tuesday, Sep 27, 2022-04:27 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग हर्षित कुमार यादव की अपहरण कर गला दबाकर हत्या की गई। नाबालिग का शव बाघमारा के जमुनिया कोलियरी के ओबी डंप में पत्थर से दबा बरामद किया गया। वहीं, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

मामला जिले के महुदा रेलवे कॉलोनी का है। यहां 14 साल का हर्षित डीएवी महुदा 8वीं क्लास का छात्र था। 21 सितंबर को सुबह 8.45 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया। शुक्रवार को परिजन ने बेटे की अपहरण की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। जांच में नीतीश पुलिस के हाथ लगा। उसने पूछताछ में हर्षित के शव के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बाघमारा के जमुनिया कोलियरी में पत्थरों के बीच से हर्षित के शव को बरामद किया है।

शव को देखकर लग रहा था कि उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या की गई। पिता विंध्याचल यादव ने बताया कि आईपीएल सट्टेबाजी में हर्षित की हत्या की गई है। उन्होंने बताया बलवंत से हर्षित ने 40 हजार रुपए लिए थे। पैसे वापस करने के लिए बलवंत हर्षित के ऊपर दबाव बना रहा था। पिता के मुताबिक पैसे के लिए ही हर्षित की हत्या की गई। विंध्याचल यादव ने बताया कि बलवंत महुदा डीएवी में ही पढ़ाई करता था। उसके आचरण को देखते हुए उसे स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। वर्तमान में वह सिनीडीह के एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता है। बलवंत बाघमारा के मंझला टोला का रहने वाला है, जबकि नीतीश सोनारडीह का रहने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static