शादी समारोह में जा रहे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; बुझ गए दो घरों का चिराग

Tuesday, Feb 24, 2026-11:35 AM (IST)

Jharkhand Road Accident News : झारखंड के गुमला में भयानक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे तभी काल बनकर आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के मौनीदह के समीप की है। मृतकों की पहचान पौड़ी सरना ग्राम निवासी दीपक खेरवार (20 वर्ष) और अजीत उरांव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों सोमवार देर शाम बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। मौनीदह के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह और एएसआई गणेश दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। इधर घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शादी की खुशियों के बीच घर के दो चिरागों के बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static