झारखंड के गढ़वा में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

1/19/2021 12:39:54 PM

 

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में एक नाबालिग लड़की से 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के मामले में सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपियों में दो पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हैं और दो अन्य गढ़वा जिले के निवासी हैं। उन्होंने कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रिंस कुमार चौबे (23), सुशील कुमार तिवारी (22), पलामू के सद्दाम हुसैन (30) और जयप्रकाश तिवारी (25) हैं। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो गोली और कार बरामद हुई है।

पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को रविवार को फोन कर बुलाया और फिर उसे एक गांव में ले जाकर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को मेराल थाना के विशुनपुरा गांव से पकड़ा, जबकि एक आरोपी को अटौला से गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static