पहले किया ''रॉन्ग नंबर'' के जरिए प्यार...फिर पति के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया 1 साल बाद खुलासा

3/5/2023 3:51:37 PM

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में साल 2022 में एक युवक की लाश मिली थी। शव की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने उसका अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन पुलिस ने अब 1 साल बाद इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

पति-पत्नी ने साजिश रच कर की हत्या
दरअसल, साल 2022 में मिला शव गढ़वा जिले के गोवर्धन रमकंडा गांव निवासी अर्जुन सिंह का था। जानकारी के मुताबिक मृतक अर्जुन और सबीना नामक महिला में रॉन्ग नंबर के जरिए प्यार हुआ था। किसी तरह दोनों की फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच में प्यार हो गया। दोनों के बीच मिलना-जुलना भी हुआ। काफी समय बाद किसी तरह सबिना के पति मनदीप कोरबा को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद वह पत्नी पर प्रेम संबंध खत्म करने का दबाव बनाने लगा। उधर, महिला भी अर्जुन से दूरी बनाना चाह रही थी, लेकिन अर्जुन इसके लिए तैयार नहीं था। अर्जुन 2 बच्चों की मां सबीना पर लगातार अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था, जिसके चलते पति-पत्नी ने हत्या की साजिश रच कर अर्जुन की हत्या कर डाली।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सबीना के कॉल डिटेल को खंगाला तो सच्चाई सतह पर आती चली गई। उसे और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कांड में सबीना की 2 ननद की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static