धनबाद पहुंचे वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर, बजट पेश पर कहा- केंद्र सरकार झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ दें

Friday, Jan 31, 2025-05:10 PM (IST)

धनबाद: वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शिष्टाचार मुलाकात कर बुके देकर वित्त मंत्री का स्वागत किया।

वित्तमंत्री ने कल यानी शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने पर कहा कि उन्हें कोई अपेक्षा नहीं है। केंद्र सरकार कोई स्पेशल पैकेज झारखंड को नही दे,बल्कि झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये केवल दे दे। बजट से बस यही अपेक्षा रखते है। उन्होंने कहा कि अभी ब्याज की बात नहीं करेंगे, यह याचना करने की बात नहीं है यह हक है। यह विभागीय प्रावधान है जो देनदारी झारखंड की बनती है वह केंद्र सरकार दे दे।

वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च वित्तीय साल का महीना आने वाला है। राजस्व लक्ष्य को लेकर सभी विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। राजस्व संग्रह का धनबाद मुख्य केंद्र है। उन्होंने कहा कि धनबाद जिले के सभी अंचल में राजस्व में कमी आई है। मार्च में 2 महीना लगभग बाकी है। तब तक राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा। वही मईया योजना में पाई जाने वाली गड़बड़ी पर कहा कि जो योजना लागू होती है संभावना है कुछ गड़बड़ियां होंगी, जो दोषी है उस पर कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static