डुमरी विधायक बेबी देवी ने ग्रहण की झारखंड विधानसभा की सदस्यता, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दिलाई शपथ
Wednesday, Sep 27, 2023-04:21 PM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य और मंत्री बेबी देवी ने बीते मंगलवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में बेबी देवी को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक सह मंत्री बेबी देवी को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण डुमरी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव कराया गया था। महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बीबी देवी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। बेबी देवी को 6 माह के अंदर विधानसभा का सदस्य बनने की संवैधानिक अनिवार्यता थी और उसमें वह सफल रही। इस समय बेबी देवी राज्य सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री हैं।