दुमका: पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया गांजा, एक युवक गिरफ्तार

6/22/2021 12:37:47 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने युवकों को मादक पदार्थ का सेवन करने एवं बेचने के लिए प्रेरित करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश भारी मात्रा में गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर दुमका मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार, हंसडीहा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक संजय सुमन और थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापामारी कर एक किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया।

इसी क्रम में पुलिस ने 153 बोतल कोरेक्स सीरप बरामद करने के साथ हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढैत गांव निवासी से चंदन कुमार को गिरफ़्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में हंसडीहा थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static