Dumka Gangrape: गिरफ्तार 3 आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जाएगा जेल, मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

3/3/2024 2:59:02 PM

Dumka: झारखंड के दुमका जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता ने अस्पताल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उसने अपने चेहरे का घाव भी दिखाया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

PunjabKesari

पुलिस ने इस मामले जांच और भी तेज कर दी है। 4 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों को दुमका कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा। वहीं, विदेशी महिला से गैंगरेप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। बीते शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कुरमाहाट पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार और पीड़ित महिला को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर जिले के डीसी और एसपी से मामले की जानकारी ली गई है। महिला आयोग अपने स्तर से मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच पीड़ित महिला व उसके पति को प्रारंभिक उपचार के बाद फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से देर शाम लगभग 6.30 बजे दुमका परिसदन में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें लाया गया है ताकि वो आराम से रह सकें। यहां पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि अनावश्यक लोग उन तक न पहुंचे और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

PunjabKesari

बता दें कि पीड़ित स्पेनिश महिला ने अपने वीडियो में बताया, ‘7 लोगों ने मेरे साथ रेप किया है। हम अस्पताल में हैं, हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है कि हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी और के साथ ऐसा हो। 7 लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। उन्होंने हमें पीटा और लूटा। हमारी गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि वे हमें मारने जा रहे हैं। महिला ने कहा कि वो बस मेरा रेप करना चाहते थे। हम पुलिस के साथ अस्पताल में हैं। पीड़ित महिला ने कहा कि यह भारत में हुआ है।’ बता दें कि पीड़िता के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static