गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

11/19/2020 11:13:13 AM

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका जाना पीड़ादायक है।

मुर्मू ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से मन व्यथित है। उन्होंने विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। एक लेखिका के रूप में भी उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई। उनके लेखन के लिए भी उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि उनसे व्यक्तिगत संबंध प्रगाढ़ थे। वह व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत जुड़ी हुई थीं।

राष्ट्रीय महिला मोर्चा समेत विभिन्न मंचों पर एक साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। वह मृदुभाषी स्वभाव की थीं। मुर्मू ने स्व. मृदुला सिन्हा के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static