Diwali Rangoli Design 2025: पंखुड़ियों पर सवार होकर आएंगी माता लक्ष्मी, दिवाली पर बनाएं ऐसी यूनिक फूलों की रंगोली, देखें Latest डिजाइन

Monday, Oct 20, 2025-03:06 PM (IST)

Diwali Rangoli Design 2025: दिवाली के त्योहार पर घर के द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी के स्वागत और घर में सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का प्रतीक है। हालांकि, त्योहार की तैयारियों और काम की भागदौड़ के चलते अक्सर कई लोगों को सुंदर और बड़ी रंगोली बनाने का उतना समय नहीं मिल पाता है। अगर आप भी आखिरी मिनट में जल्दबाजी में, लेकिन खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान और तुरंत बन जाने वाले डिजाइन आइडियाज दिए गए हैं, जो आपके घर की शोभा तुरंत बढ़ा देंगे। आप रंग बिरंगे फूलों और दीयों का प्रयोग कर भी कुछ ही मिनटों में रंगोली बना सकती हैं। साथ ही ये रंगोली इको-फ्रेंडली है, जो पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।

शंख और बेल की रंगोली

PunjabKesari

शंख फूल, दीया तो बेल स्टाइल की रंगोली के ये फूलों वाले डिजाइन तो दिवाली पर सबसे ज्यादा सुंदर लगेंगी। जरूर ही इस दिवाली ये फूलों की रंगोली ट्राई करें।

गणेश जी की रंगोली

PunjabKesari

गणेश जी की ये वाली फूलों की रंगोली भी त्योहार पर आपके आंगन में बेहद शुभ लगेगी।

दीपक और गेंदे के फूलों साथ रंगोली

PunjabKesari

दीपक और गेंदे के फूलों साथ आप कुछ ही मिनटों में अपने घर पर एक बढ़िया सी रंगोली बना सकते है। साथ ही फूलों की मनमोहक खुशबू घर के वातावरण को और अधिक सकारात्मक बना देगी।

स्वास्तिक रंगोली

PunjabKesari

दिवाली के शुभ दिन पर ऐसी वाली सुंदर से फूलों से बनी स्वास्तिक या साथिया पैटर्न की रंगोली का डिजाइन भी गजब लग रहा है। ऐसी रंगोली को आप दीये से सजाएंगे तो और सुंदर लगेगा।

गुलाब और गेंदे की रंगोली

PunjabKesari

गुलाब के फूल, पंखुड़ी, गेंदे और पत्तियों से मिलकर बनी हुई ये वाली सुंदर सी गोल मांडला वाली रंगोली का डिजाइन बहुत ही प्यारा लग रहा है।

गुलाब की पंखुड़ियों और आम के पत्तों से बनाएं खूबसूरत रंगोली

PunjabKesari

गुलाब की पंखुड़ियों और आम के पत्तों का इस्तेमाल करके भी रंगोली के खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही इससे घर को फ्रेश और अनोखा लुक मिलेगा।

गुलाब और गेंदे की पत्तियों से बनाएं मां लक्ष्मी के चरणों की रंगोली

PunjabKesari

दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार या पूजा स्थल पर बनाएं। आप गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों का प्रयोग कर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बना सकते है। यह मां लक्ष्मी को घर में स्थायी वास के लिए आमंत्रित करती है। घर में शुभता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

धार्मिक चिन्ह वाले रंगोली डिज़ाइन

PunjabKesari

रंग बिरंगे फूलों का प्रयोग कर घर के प्रवेश द्वार पर या पूजा स्थल पर स्वास्तिक वाली ये रंगोली बना सकती हैं। जो घर को आकर्षक लुक प्रदान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static