जमशेदपुर में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि, Dengue से बचना है तो कर लें ये बचाव नहीं तो...

Friday, Jul 18, 2025-02:21 PM (IST)

Jamshedpur News: बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात के मौसम में मच्छर अधिक हो जाते हैं। ऐसे में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक जिन 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से 4 छोटा गोविंदपुर के शेषनगर और बालाजी नगर के निवासी हैं, जबकि 1 बिरसानगर क्षेत्र से है। सभी का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल और मानगो के गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यही क्षेत्र डेंगू का केंद्र बनता है। जलजमाव, गंदगी और साफ-सफाई की कमी बनी रहती है। बावजूद इसके विभाग समय रहते सक्रिय नहीं होता। जब मरीज बढ़ने लगते हैं, तब खानापूर्ति शुरू होती है।

डेंगू एक वायरल बीमारी है जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है। इसलिए, मच्छरों को पनपने से रोकना और खुद को उनके काटने से बचाना, डेंगू से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

डेंगू से कैसे बचें-
पानी जमा न होने दें
मच्छरदानी का प्रयोग करें
सुरक्षात्मक कपड़े पहनें
मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन का प्रयोग करें
घर में मच्छर भगाने वाले उपकरणों का प्रयोग करें
अपने घर में मच्छर भगाने वाले कॉइल, लिक्विड वेपोराइज़र या अन्य उपकरणों का प्रयोग करें
खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static