दिग्गज नेता अमर सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Saturday, Aug 01, 2020-06:01 PM (IST)

रांचीः उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को देहांत हो गया। इस पर सीएम हेमंत ने ट्वीट कर दुख जताया है। बताया जा रहा है कि दिवंगत अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सीएम हेमंत ने ट्वीट कर कहा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार वालों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी। इसी के साथ वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static