अज्ञात अपराधियों ने दिव्यांग व्यापारी से लूटे ढाई लाख, हथियार लहराते मौके से हुए फरार

7/2/2021 6:17:06 PM

 

लोहरदगाः झारखंड में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग व्यवसायी से ढाई लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुडू मुख्यालय निवासी मनोज साहू अपने घर से निकलकर कर्मचारी के साथ टाटी स्थित आढ़त में आकर बैठे। इसी बीच मोटरसाइकिल से आए 3 अपराधी हथियार दिखाकर मनोज के पास रखे 2 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके पर से फरार हो गए।

वहीं सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static