रामगढ़ की कांग्रेस MLA ममता देवी को अदालत ने दोषी करार दिया, सजा के बिंदु पर 12 दिसंबर को कोर्ट देगी आदेश

12/9/2022 10:17:24 AM

 

रांचीः झारखंड में रामगढ़ जिले के गोला में वर्ष 2016 में हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा के बिंदु पर 12 दिसंबर को कोर्ट अपना आदेश देगी।

ज्ञातव्य है कि 2016 में रामगढ़ के गोला में गोलीकांड हुआ था और इसे लेकर रामगढ़ पीएस में कांड संख्या 79/2016 दर्ज किया गया था। स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई पूरी कर ममता देवी को दोषी करार दिया है। दोषी करार देने के बाद विधायक ममता देवी सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

वहीं इस दौरान बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने विधायक ममता देवी से मुलाकात करने के बाद कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। वह इस मामले को लेकर अब हाइकोर्ट में अपील करेंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static