CM ने शिक्षा मंत्री के विभाग को रखा अपने पास, राज्यपाल के आदेश पर जारी की अधिसूचना

11/7/2020 12:59:06 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार शिक्षा जगरनाथ महतो के विभाग को अपने पास रख लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी गई।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जगरनाथ महतो के शिक्षा विभाग के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को भी उनके ठीक होने तक अपने पास ही रख लिया है। जबकि परिवहन और कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। यह विभाग पूर्व में दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पास से था।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित जगरनाथ महतो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका चेन्नई में लंग्स ट्रांसप्लांटेशन की तैयारी की जा रही है। जबकि कोरोना संक्रमित होकर ठीक होने के बाद ही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले दिनों निधन हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static