"रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे"... CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति के निधन पर जताया दुख

Thursday, Oct 10, 2024-11:08 AM (IST)

रांची: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति! विनय

सीएम हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।"

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। बता दें कि टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा अंतिम बार 2 और 3 मार्च 2021 में झारखंड आए थे, जब उन्होंने जमशेदपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static