Assam Assembly Election: कांग्रेस ने झारखंड के 9 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, प्रचार में जुटेंगे दिग्गज

Saturday, Mar 14, 2026-05:29 PM (IST)

Jharkhand News: आगामी असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने झारखंड के कई वरिष्ठ नेताओं को असम भेजकर चुनाव प्रचार और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

झारखंड के 9 वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के नौ वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। इन नेताओं को असम में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने और संगठनात्मक समन्वय संभालने का काम सौंपा गया है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि इन नेताओं को असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए भेजा जाएगा। यह फैसला गौरव गोगोई के अनुरोध पर लिया गया है, जो असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हैं।

CM हेमंत सोरेन भी असम चुनाव को लेकर सक्रिय
पार्टी ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उनमें वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन बिक्सल कोंगारी शामिल हैं। ये सभी नेता असम में कांग्रेस के प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और रांची की पूर्व मेयर रामा खलखो को भी चुनाव प्रचार के लिए असम भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी असम चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। हाल ही में असम कांग्रेस के नेताओं ने रांची में उनसे मुलाकात की थी। इस बैठक में चुनावी सहयोग और झामुमो के साथ संभावित तालमेल पर चर्चा की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static