विनोद कुमार पांडेय की स्वर्गीय मां के ब्राह्मण भोज में शामिल हुए CM हेमंत और कल्पना सोरेन, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Sunday, Oct 26, 2025-06:47 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी के 'ब्राह्मण भोज' सह 'कुटुंब भोज' में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन एवं विधायक सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

