CM हेमंत मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल, कहा- ऐसे कार्यक्रम हमें करते हैं एकजुट

Monday, Aug 26, 2024-12:43 PM (IST)

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बीते रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने गोविंदा आला रे के जयघोष के बीच दही हाण्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित लेजर शो का भी आनंद लिया। वहीं, बाल गोपाल तथा बाल राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व -त्योहारों के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से हमारी पौराणिक परंपरा- संस्कृति मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट करते हैं। सभी मिलकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ त्योहारों का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म ग्रन्थों पर निरंतर शोध हो रहे हैं। इन्हें सरल भाषा में लिखा जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने धर्म ग्रंथो को पढ़कर अपनी पौराणिक गाथाओं से अवगत हो सकें।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक- 2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी और मोमेंटो सप्रेम भेंट किया। वहीं, इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, यशस्विनी सहाय, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के संरक्षक डॉ कुमार राजा और डॉ राजेश गुप्ता, अध्यक्ष विनोद गोप एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static