नशा मुक्त अभियान के लिए CM चंपई ने रवाना किया 6 जागरुकता रथ, कहा- बेहतर राज्य बनाने के लिए नशे पर नियंत्रण जरूरी

Thursday, Jun 20, 2024-12:10 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के द्वारा बीते बुधवार को प्रोजेक्ट भवन परिसर, धुर्वा रांची से मादक पदार्थों के रोक-थाम हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया।

इस मौके पर सीएम चंपई ने कहा कि नशा मुक्त राज्य के लिए आज का दिन अतिमहत्वपूर्ण है। लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूकत करने के आज से यह नशा मुक्ति और मादक पदार्थ पर रोकथाम के लिए जन जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 जनजागरूकता रथ में 4 राजधानी रांची के लिए, जबकि खूंटी और रामगढ़ के लिए एक एक रथ रवाना किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर समाज और बेहतर राज्य बनाने के लिए नशा पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। शहर हो या गांव, हर किसी को नशे से दूर रहना होगा। जो नशा को बढ़ावा दे उसे भी रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हर किसी के सहयोग से हम अपने इस अभियान में निश्चित तौर पर सफल होंगे। अगर अगर हम आज नशा पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे तो आगे और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हर तरह के नशे की प्रवृत्ति को रोकने की जरूरत है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static