चतराः 83 साल की वृद्ध महिला से 2 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Saturday, Aug 01, 2020-05:29 PM (IST)

चतराः झारखंड में चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में 2 युवकों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। 83 साल की एक महिला के साथ उन दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि केंदुवा सहोर गांव से करीब एक किलो मीटर दूर पीड़ति बुजुर्ग महिला अकेली रहती है। इस दौरान शराब के नशे में धुत दो युवक गुरुवार की देर रात वृद्धा के घर पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि बुजुर्ग महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए चतरा भेजा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static