रेल की पटरियों पर मिले 3 युवकों के क्षत-विक्षत शव, इलाके में मचा हड़कंप

Thursday, Jun 04, 2026-01:48 PM (IST)

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार सुबह रेल की पटरियों पर तीन क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शव रांची-बोकारो रेलखंड पर स्थित राधागांव रेलवे स्टेशन के निकट मिले। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बुधवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ गांव के निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- बस यात्रियों को लगेगा झटका, इस राज्य में जल्द बढ़ सकता है किराया

बोकारो स्टील सिटी रेल थाने के प्रभारी अमरेंद्र पतवार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चास सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static