JMM नेता की तानाशाही के खिलाफ हड़ताल पर उतरे छावनी परिषद के कर्मचारी

6/11/2020 4:20:16 PM

रामगढ़ः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू और छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सपन कुमार के बीच चल रही लड़ाई में अब रामगढ़ शहर की जनता त्राहिमाम कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जेएमएम नेता के रवैये के खिलाफ छावनी परिषद के सभी कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गए हैं। सभी कर्मचारियों ने कैंट सीईओ सपन कुमार पर हुए प्राथमिकी को गलत करार दिया और कहा कि राजनीतिक दबाव में पुलिस यह काम कर रही है।

सपन कुमार ने कहा कि छावनी परिषद के वरीय अधिकारी वर्तमान परिवेश में सुरक्षित नहीं है, तो कर्मचारी कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static