रामगढ़ में लता मंगेशकर के सम्मान में निकाला गया कैंडल मार्च, दिया जलाकर धारण किया मौन

2/7/2022 12:11:58 PM

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को भुरकुंडा बिरसा चौक से जनता टाकिज बाजार थाना चौक तक दर्जनों की संख्या मे स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें रामगढ़ और भुरकुंडा क्षेत्र सहित आसपास के लोगों ने दिए जलाकर लता मंगेशकर दीदी के नाम का मौन धारण किया।

वहीं मौके पर उपस्थित कारगिल योद्धा भारतीय सेना के जवान सुबेदार एच एन यादव सहित भुरकुंडा वासियों ने कहा स्वर कोकिला पद्मश्री पुरस्कार विजेता लता मंगेशकर की निधन पर रामगढ़ भुरकुंडा वासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इससे जाहिर होता है कि रामगढ़ समेत झारखंडवासियों के दिल में देश प्रेम स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के लिए दिल में बहुत सम्मान छुपा है।

बता दें कि विश्व और भारत की प्रख्यात पार्श्व गायिका भारत रत्न से सम्मानित लता दीदी 6 फरवरी 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता दीदी की सुरीली आवाज के पूरे विश्व में लोग दीवाने हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static