झारखंड विधानसभा में सूखे पर चर्चा को लेकर भाजपा ने किया बहिर्गमन

Tuesday, Aug 02, 2022-11:47 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड विधानसभा में सोमवार को सूखे जैसी स्थिति पर विशेष चर्चा हुई, जबकि भाजपा विधायकों ने राज्य को चर्चा से पहले सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर बहिर्गमन किया। अपराह्न दो बजे भोजन अवकाश के बाद सदन का कामकाज फिर से शुरू हुआ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किसानों की वेशभूषा में आसन के समक्ष पहुंच गए और झारखंड को तुरंत सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चर्चा के बाद सरकार द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही शुरू की। विधायक प्रदीप यादव ने जैसे ही इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, भाजपा विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा विधायकों पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘मैं उन्हें (भाजपा विधायकों को) सुबह से नए कपड़ों में देख रहा हूं। लेकिन, वे असली किसान नहीं हैं।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static